By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 20 Mar 2019 08:23 PM (IST)
(फाइल फोटो)
Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन ने सीटों का फैसला कर लिया है लेकिन एलान परसों यानी होली के बाद होने की संभावना है. एबीपी न्यूज को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कैसे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के फोन कॉल ने मामले को संभाला. एबीपी न्यूज को पुख्ता सूत्रों से जो मालूम चला है उसके मुताबिक आरजेडी को 21 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस को नौ, उपेंद्र कुशवाहा को चार और जीतन राम मांझी को तीन सीटें मिली हैं. जबकि बाकी बची तीन सीट में से दो सीट वीआईपी को और एक लेफ्ट के खाते में जाएगी. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं.
यानी बिहार के सीट बंटवारे में आरजेडी 'बड़े भाई' होंगे जबकि कांग्रेस 'छोटे भाई' की भूमिका में रहेगी. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की फोन पर हुई बातचीत के बाद सीटों का फैसला हो पाया. विवाद तब शुरू हुआ था जब कांग्रेस 11 सीटों की मांग पर अड़ गई थी और शनिवार को तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को अहंकार छोड़ने की सलाह दी थी.
कमोबेश कांग्रेस को गठबंधन में बने रहने के लिए पीछे हटना पड़ा और तेजस्वी अपनी बात मनवाने में सफल रहे. सूत्रों की मानें तो शरद यादव आरजेडी कोटे की 21 सीटों में से ही चुनाव लड़ेंगे. शरद मधेपुरा से लड़ना चाहते हैं. चुनाव चिन्ह अलग होगा या लालटेन इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है.
यह भी देखें
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर